Header Ads

भाकपा माले ने जिला मुख्यालय में निकाला प्रदर्शन मार्च..

कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ :  गुरुवार को भाकपा माले ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया,इस दौरान जिला के कोने कोने से भाकपा माले के कार्यकर्ता मौजूद रहे,जय मार्च पूरे शहर में भ्रमण कर जिला मुख्यालय पर पहुँचा और धरना दिया,

वही जिलाध्यक्ष अशोक बैठा ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान बताया कि बिहार सरकार माफियाओं को जमीन दे रही है और ऊपर से लेकर नीचे तक कर्मचारी और अधिकारी भ्रष्टाचार के चपेट में है जिससे गरीब तबके के लोग स्थान है यहां तक कि सरकार की तरफ से आवास योजना में भी कर्मचारियों के द्वारा गरीब लोगों से पैसा लिया जाता है 

जिसके विरोध आज हम लोग भ्रष्टाचार और बिहार सरकार के मनमानी रवैया को लेकर पूरे शहर में प्रदर्शन मार्च निकाल है और अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हम लोग बहुत जल्द इससे भी बड़ा धरना प्रदर्शन और आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

No comments