Header Ads

पदक विजेता भोरिक व पूनम का कैमूर में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत,बरसाए फुल..

कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : एशियन सैंबो में पदक जीतकर इतिहास रचने वाले कैमूर के भोरिक सिंह यादव एवं पूनम यादव का गुरुवार को कैमूर में पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। अपने गांव लौटने पर उन पर लोगों ने जमकर फूल बरसाए और भारत माता के जयकारे लगाकर उनकी हौसला बढ़ाया।दोनों पहलवानों ने पदक जीतकर गांव जिला राज्य सहित देश का नाम रौशन किया है। उनके पहुंचने पर गांव में खुशी का माहौल है एशियन शैंबों प्रतियोगिता में जिले के रामगढ़ के महुवर गांव के भोरिक यादव एंव सहुका की पूनम यादव ने परचम लहराया देश का नाम रौशन करने वाले वैसे पहलवानों की जन्म एवं कर्म भूमि पर उत्सवी नजारा देखने को मिला।वाहनों की काफिलों के साथ स्थानीय दैत्य वीर अंशु बाबा के पास से युवाओं एवं लोगों ने रिसिभ किया।साथ ही वहां से भारत माता की जय बंदे मातरम आदि गगनभेदी नारो के साथ अपने हाथों में तिरंगा लिए हुए रामगढ़ बाजार पहुँचे। इससे पहले मोहनिया बाजार एवं दुर्गावती में स्वागत किया गया उसके बाद रामगढ़ पहुंचने पर  दुर्गा चौक स्थित माँ के मंदिर में मत्था टेक पूजा अर्चना की।साथ ही इसके अलावे पूरे बाजार को भ्रमण किया।बताते चले कि भोरिक यादव रेसलर में देश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में रजत पदक जबकि पूनम यादव ने जलवा बिखेर कांस्य पदक प्राप्त किया था।कैमूर के दोनों लाल राज्य से चयन होकर नेशनल गेम का हिस्सा बने थे।जहां सफलता पर सभी ने गर्व महशुस की।पहलवानों ने लोगों को हाथ जोड़ अभिवादन के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया।सहुका महुवर में जश्न जैसा माहौल नजारा रहा। उनका जगह-जगह अभिवादन किया गया। कैमूर में पहुंचने पर मोहनिया एवं दुर्गावती रामगढ़ उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर पदक विजेता भोरिक यादव व पुनम यादव ने कहा कि वे अपनों के बीच पहुंचकर बड़ा गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं उनके गुरु परिवार व खेल प्रेमियों की दुआओं के चलते वे देश के लिए मेडल ला पाए युवाओं को चाहिए कि अपनी शारीरिक गठन का सही प्रयोग कर खेलों की दिशा में लगाएं हर युवा को खेलो को अपनाना चाहिए मेहनत करने पर सफलता जरूर खिलाड़ियों को मिलती है।

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments