Header Ads

बड़ी कार्रवाई:पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा,हथियार के साथ तीन गिरफ्तार..

कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : कैमूर पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है तथा हथियार एवं बंदूक बनाने वाला अन्य उपकरण के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में विजय शंकर सिंह, रामरसुत सिंह,अयोध्या सिंह तीनों ग्राम बरडिहा, थाना अधौरा, जिला कैमूर के निवासी हैं। इस मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को प्रेस वार्ता कर किया। उन्होंने बताया कि जिले के अधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरडीहा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक राइफल अर्ध निर्मित, देसी कट्टा और पिस्टल निर्माण हेतु अन्य अवैध सामग्री एवं आपत्तिजनक पोस्टर पैप्मलेट तथा रसीद बरामद किया। तथा 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।एसपी ने बताया कि 31 मई 2023 को जिले के भगवानपुर पुलिस के द्वारा एक अपराधी को दो हथियार, तीन मैनपैक एव नौ राउंड गोली के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अपराधी संजय कुमार साहनी है इसके एक अन्य सहयोगी प्रकाश कुमार उर्फ रोहित राय फरार हो गया था।जिसको औरंगाबाद की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना को नक्सली संगठन से जुड़े होने की संभावना को देखते हुए अन्य इकाइयों को भी सूचित किया गया। औरंगाबाद पुलिस द्वारा इसी क्रम में अपराध करने वाले प्रकाश कुमार उर्फ रोहित राय को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से हथियार एवं गोली बरामद किया गिरफ्तार अपराधी ने स्वीकार किया कि वह नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ है। ये लोग कैमूर पहाड़ी पर पुनः नक्सली संगठन को सुदुढ करने का कार्य कर रहे हैं।गिरफ्तार अपराधकर्मी प्रकाश कुमार उर्फ रोहित राय से पूछताछ के क्रम में उसके निशान देही के आधार पर अधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरडीहा गांव में छापामारी कर विजय शंकर सिंह के घर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। एक राइफल अर्ध निर्मित, देसी कट्टा और पिस्टल निर्माण हेतु अन्य अवैध सामग्री एवं आपत्तिजनक पोस्टर पैप्मलेट तथा रसीद बरामद किया गया। विजय शंकर सिंह द्वारा स्वीकार किया गया कि वह नक्सली संगठन के लिए हथियार बनाया करता था। विनोद संकर तथा प्रकाश कुमार उर्फ रोहित राय के द्वारा हथियार बनवाया जाता था जिसे पुलिस के द्वारा बरामद कर लिया गया है.

मुबारक अली की रिपोर्ट 


No comments