Header Ads

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव,हत्या का आरोप,जांच में जुटी पुलिस..

कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती : स्थानीय थाना क्षेत्र  के गांव सारंगपुर में रविवार को अजय बिंद की पत्नी पूजा कुमारी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विवाहिता का शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। वही सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना के नीबिया ताड़ गांव निवासी साधु बिंद अपने पुत्र की शादी इसी वर्ष में सारंगपुर गांव निवासी प्यारे बिंद के पुत्र अजय बिंद से की थी। घटना के बाद मृतिका के माता-पिता व भाई का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लड़की के मायके पक्ष के द्वारा दी गई है। बताया जा रहा है कि अभी चार महीने पहले विवाहिता पूजा कुमारी की अजय बिंद के साथ विवाह हुआ था। लेकिन रविवार को घर के कमरे में पूजा कुमारी शव का शव फंदे से लटकी हुई मीली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया इसकी सूचना मायके वालों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। मायके वालों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दी है वहीं पुलिस आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है।

मुबारक अली की रिपोर्ट

No comments