Header Ads

डीसीएम ट्रक से 199 पेटी फेंसिडिल कफ सिरप बरामद,एक गिरफ्तार..

कैमूर टॉप न्यूज़ ,भभुआ :एसपी ललित कुमार शर्मा के निर्देश पर मोहनियां थाना क्षेत्र के समेकित चेक पोस्ट पर एलटीएफ व पुलिस की सयुंक्त कार्रवाई में गुरुवार को एक डीसीएम ट्रक से 40 लाख रुपए की 199 पेटी फेंसिडिल कफ सिरप बरामद किया।पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार ट्रक चालक गया जिले के दिलीप कुमार बताया जा रहा है। कफ सिरप को खरी की आड़ में यूपी से बंगाल भेजा जा रहा था प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर मोहनिया समेकित चेकपोस्ट पर मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था।इसी क्रम में एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम एवं मोहनिया थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यूपी से बिहार की तरफ डिसीएम ट्रक मे छुपाकर कफ सिरप की खेप लाया जा रहा हैं। इस पर वहां पर मौजूद अधिकारियों ने चेकपोस्ट पोस्ट पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली थोड़े ही देर बाद एक डीसीएम ट्रक आता देख पुलिस ने उसे रोक लिया तलाशी ली तो चारा (खरी) की आड़ में 199 पेटी कफ सिरफ बरामद की गई।थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि समेकित चेकपोस्ट के पास से एक डीसीएम ट्रक से 199 पेटी फेंसिडिल कफ सिरफ बरामद किया गया है।तथा वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया गया है अग्रीम कार्रवाई की जा रही है।

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments