Header Ads

विद्युत की चपेट में आने से युवक की मौत

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: जिले भगवानपुर रोड में गुरुवार को बिजली करंट की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक युवक भभुआ थाना क्षेत्र के पलका गांव निवासी स्वर्गीय आसमोहम्मद के 28 वर्षीय पुत्र अरमान आलम बताया जाता है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया रो रो कर बुरा हाल है।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लाया गया।इधर घटना की जानकारी होते ही जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल सदर अस्पताल पहुंचे व परिजनों को सांत्वना दी कहां सरकार की ओर से दी जाने वाली हर संभव सहायता मृतक के परिवार को दिलाई जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अरमान आलम रोज की भांति गुरुवार को दुकान जा रहा था जो ट्रांफार्मर के पास बिजली करंट की चपेट मे आ गया आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments