Header Ads

जिला पार्षद विकास सिंह ने साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर,बोले राजनीतिक विरोधियों ने गलत वीडियो वायरल कराया

कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने गलत वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ साइबर थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है।इस संबंध में जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने अपने आवास पर बुधवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि उनके राजनीतिक छवि को खराब करने के लिए उनके विरोधियों के द्वारा एक वीडियो से छेड़छाड़ कर वायरल किया गया, उन्होंने बताया कि 4 सितंबर 2023 को वे वाराणसी अपने भतीजे और भतीजियों को लेकर हॉस्टल छोड़ने गए थे तभी करीब 10 बजे सिगरा के पास से गुजर रहा था इसी दौरान बाइक से आ रहे दो लोग उनकी सफारी गाड़ी में टक्कर मार दिए, जिस दौरान विवाद हुए था तथा दोनों पक्ष के लोगों को सिगरा पुलिस के द्वारा थाना ले जाया गया था बाद में दोनों आपस मे जान पहचान वाले परिचित मिल गए, दोनों के द्वारा आपसी सहमति से मामले को खत्म कर सभी लोग अपने घर चले गए, लेकिन इस घटना क्रम को लेकर किसी ने उक्त वीडियो से छेड़छाड़ कर कई तरह के गलत आरोप लगाकर वीडियो वायरल किया जाने लगा।विकास सिंह ने बताया कि गलत वीडियो को रामगढ़ पंचायत नामक फेसबुक पेज पर डालकर राजनीतिक विरोधियों के द्वारा मनगढ़ंत वीडियो को डालकर राजनीतिक छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई।

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments