यूपी से बिहार लकड़ी की बुरादा के आड़ में ट्रक से लाइ जा रही 318 कार्टून शराब बरामद,एक गिरफ्तार..
कैमूर टॉप न्यूज़,मोहनिया : बिहार में शराबबंदी है लेकिन तस्कर नए-नए तरीके से शराब तस्करी कर रहे हैं।ताजा मामला शनिवार को मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत अकोढी स्थित समेकित चेकपोस्ट पर एंटी लिकर टाक्स फोर्स उत्पाद विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से 318 कार्टून शराब बरामद किया गया.साथ में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर शनिवार को मोहनियां समेकीत चेकपोस्ट पर मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था।जिसमें एंटी लिकर टाक्स फोर्स व उत्पाद विभाग की टीम व पुलिस के द्वारा यूपी से बिहार की तरफ आ रही छोटी व बड़ी वाहनों की जांच किया जा रहा था।इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक में छुपाकर शराब की खेप यूपी से बिहार लाया जा रहा है। पुलिस ने जांच कर घेराबंदी करना शुरू कर दी थोड़ी देर बाद एक ट्रक संख्या नंबर एच आर 55 पी 9367 आते हुए दिखाई दिया।जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी देना शुरू कर दी।जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ।फौरन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार चालक महेश चंद्र ग्राम सेखरना थाना घर्रा जिला अलीगढ़ निवासी बताया गया है।उसके बाद शराब से भरी वाहन एवं चालक को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई।पुलिस से बचने के लिए शराब तस्करों ने ट्रक पर लकड़ी के बुरादा लोड कर ले जा रहे थे उसके नीचे शराब की पेटियां छुपा कर रखी गई थी जिसे देखकर किसी को शक भी न हो लेकिन पुलिस की सक्रियता से शराब जप्त कर ली गई।ट्रक से कुल 318 कार्टून यानी 2827 लीटर शराब बरामद हुआ।
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment