Header Ads

विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रों ने किया भूख हड़ताल,सुचना पर पहुंचे जिप विकास सिंह ने सुनी समस्या, दिया समाधान का आश्वासन..

कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : भभुआ राजकीय अंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर भूख हड़ताल किया। आवासीय विद्यालय के छात्रों ने आरोप लगाया कि 17 शिक्षकों की जगह पर मात्र 6 शिक्षक नियमित रूप से उपलब्ध रहते हैं। आवासीय विद्यालय में कंप्यूटर का कोई  पढ़ाई नहीं होता हैं। रूम में पंखा,हॉस्टल में क्लास की कमी,रूम की मरम्मती के अभाव, लाइब्रेरी में किताब कॉपी उपलब्ध नहीं एंव नाइट में लाइब्रेरी खुलता नही है। खेलकूद का सामान भी नहीं मिलता है भोजनालय कच्छ में कुर्सी की कमी है और रात में लाइट का व्यवस्था नहीं है जैसे मैं रूम,बेड,गद्दा की कमी है और हम लोग जब अपना समस्या सब शिक्षक से बोलते हैं तो हम लोगों का नाम काटने के लिए बोलते हैं और हम लोगो को  खाना अच्छा नहीं देता है और रोटी हम लोगों को कई वर्षों से एनजीओ से मैनुअल नहीं मिल रहा है। छात्रावास के छात्रों में अंकित कुमार छात्र नायक,दुर्गेश कुमार पूर्व छात्र नायक,बलवंत कुमार,विश्वास कुमार,प्रदीप कुमार ने जिला कल्याण पदाधिकारी,आवासीय प्रधानाध्यापक एवं जनप्रतिनिधि को लिखित आवेदन दिया है। जिला पार्षद कैमूर सह बसपा प्रदेश महासचिव विकास कुमार सिंह उर्फ लल्लू पटेल,भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती ने आवासीय विद्यालय पहुंचकर सभी छात्रों से मिलकर समस्याओं से अवगत होकर निदान करने का आश्वासन दिया। भूख हड़ताल पर बैठे अनुसूचित जाति के छात्रों को भोजन कराने  का कार्य किया गया। भूख हड़ताल की खबर सुनने पर स्थानीय नगर थाना ने आवासीय विद्यालय पहुंचकर तहकिकात  किया। जिला पार्षद विकास सिंह ने छात्रों को अस्वस्थ करते हुए कहा कि आपको न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि भारी पैमाने पर आवासीय विद्यालय में घोर अनियमितता हैं। विद्यालय मरमती के अभाव में बच्चों का जीवन खतरे में पड़ गया हैं। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भारती ने सरकार से सहायता यथा शीघ्र आवासीय विद्यालय को मैनुअल के अनुसार संचालन करने का हिदायत दिया है। आवासीय विद्यालय के छात्रों को मैन्युअल के अभाव में भूख हड़ताल करने पर कैमूर जिले में सामाजिक कार्यकर्ताओं में भारी पैमाने पर आक्रोश व्याप्त है।

मुबारक अली की रिपोर्ट 

No comments