अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में मची सनसनी,जांच में जुटी पुलिस..
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : जिला के चांद थाना क्षेत्र के बिउरी गांव के समीप सोमवार को कर्मनाशा नदी से एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। महिला की मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के आसपास के कुछ लोग कर्मनाशा नदी के तरफ गए हुए थे तभी देखा कि नदी में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। इसकी जानकारी होते ही आग की तरफ फैल गई मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने चांद थाने पुलिस को दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताया जा रहा है शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई महिला की शव अर्धनग्न अवस्था बरामद किया गया.पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाया पुलिस ने शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि बिउरी गांव के पास कर्मनाशा नदी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है लेकिन अभी तक महिला के शव की पहचान नहीं हो पाया है। शव का पहचान करने की कोशिश की जा रही है महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है।
मुबारक अली की रिपोर्ट

Post a Comment