Header Ads

विद्युत की चपेट में आने से युवक की मौत परिजनों में बच्चा को कोहराम..

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: विद्युत करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गया है. जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचानमा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है.वहीं सूचना पर पहुंचे भभुआ जिला परिषद सदस्य ने सरकारी मुआवजा का मांग किया है.

जानकारी के मुताबिक,बताया जाता है कि मृतक भभुआ प्रखण्ड के डिहरा पंचायत के सेमरिया गांव निवासी जमुना यादव का 21 वर्षीय पुत्र अनीस यादव बताया जाता है.वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि यूवक ई रिक्शा चालक था. जो सवारी लेकर रामगढ़ गया हुआ था तभी बिच में रामगढ़ के आगे कालानी जानें वाले रोड में विसुनपुरा मोड़ के पास ई रिक्शा लगाकर शौच करने के लिए उतरा.वहीं ट्रांसफार्मर के पास शौच करने लग। जहां बारिश होने के कारण वहां का जमीन भीगा हुआ था, जहां शौच करने के दौरान विद्युत करेंट की चपेट में आ गया, जिसके बाद स्थानिय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया.जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद परिजनों को सूचना देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया.वहीं मौत की सूचना मिलते ही परिजनों मे चीख पुकार मच गया और गांव में मातम का माहौल बन गया. जिसके बाद सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों मे चीख पुकार मच गया.

वहीं सूचना पर पहुंचे भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि मृतक बहुत हि गरीब परिवार से है और सारा घर का बोझ और मां बाप का देख रेख यही करता था किसका आज करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गया है. इसलिए मैं जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि जो भी आपदा के तहत मृतक के आश्रितों को सरकारी मुआवजा मिलता है वो जिला प्रशासन इसके परिजनों को दें.

भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट 

No comments