श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर डीएम - एसपी ने अधिकारियों के साथ की शांति समिति की बैठक, दिए कई दिशा निर्देश..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: मंगलवार को डीएम व एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी चेहल्लुम व श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई.उक्त बैठक में कई आवश्यक निर्देश दिए गए.जिलेभर में आगामी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु सभी महत्वपूर्ण तथा संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया.सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक एवं धृणात्मक खबर फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.बैठक में कहा कि आगामी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए, माता-पिता/ अभिभावक अपने बच्चों पर निगरानी एवं नियंत्रण रखें, बच्चों को सभ्यता एवं शिक्षा का प्रेरणा दें.सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा.उक्त बैठक में अपर समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी ,सभी थाना अध्यक्ष के साथ जिले के समाजसेवी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.

Post a Comment