बडी खबर : अपराधियों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली,मौत,जांच में जुटी पुलिस..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ : शहर के भभुआ वार्ड नं 23 में मौसी के घर बहन से मिलने आया भाई को घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया गया. वहीं मृतक के मौसी के घर के परिजनों ने भभुआ वार्ड नं 23 के वार्ड पार्षद पर घर में घुसकर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज गांव निवासी सुर्यनारायण अग्रवाल का 24 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार बताया जाता है।
क्या कहते है मृतक के मौसी के बेटा
मृतक के मौसी का बेटा गोलू अग्रवाल ने बताया की मेरी बड़ी मां की लडकी इसी के यहां यूपी में रहकर पढ़ाई करती थी.लेकीन तीन दिन पहले लडकी मौसी के घर जा रही थी. लेकीन वहां ना जाकर बिच रास्ते में ही गाड़ी से उतर गई और भभुआ 23 वार्ड के पार्षद महेश खरवार के साथ चली गई.वहीं आज मेरा भाई गोलू कुमार लड़की से मिलने के लिए लडकी के घर आया हुआ था.आज रात को मैं जब अपनी दुकान पर था तो घर से फोन आया कि महेश खरवार घर में घुसकर मेरे मौसी का बेटा गोलू को पिछे से सटाकर सर में गोली मारकर फरार हो गया है. जिसके बाद हम घर पर पहुंचे तो अपने भाई को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में लाए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है. इसलिए मैं जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि, दोसि को गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाई किया जाए.
क्या कहते है अधिकारी
भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि भभुआ वार्ड नं 23 में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई.जिसके बाद हमलोग शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.वहीं मृतक के परिजन द्वारा बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग में इसकी गोली मारकर हत्या किया गया है. फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा और डोसी को गिरफ्तार कर कार्यवाई किया जायेगा.
भभुआ से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment