बीपीएससी मे ढङहर के विनेश कुमार बने रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर..
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती :बीपीएससी का रिजल्ट आते ही दुर्गावती प्रखंड के ढङहर गांव निवासी विनेश कुमार के घर खुशियां छा गई। विनेश कुमार बीपीएससी की परीक्षा में 985वीं रैंक हासिल की है।वे रूरल डेवलपमेंट ऑफिसर (आरडीओ) पद पर चयनित हुए हैं.विनेश कुमार ने बताया की इंटर तक की स्कूली शिक्षा इलाहाबाद में हुई इंटर तक की शिक्षा इलाहाबाद मे पूरी करने के बाद उन्हाेंने पूना मे उच्चत्तर शिक्षा बीटेक ग्रहण की.
अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता समेत स्वजनों को देते हैं.वह कहते हैं कि परिवार के आशीर्वाद और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के कारण ही यह सफलता हाथ लगी है. यदि सही दिशा में प्रयास हो, तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है.
विनेश कुमार इलाहाबाद में रहकर बीपीएससी परीक्षा की तैयारी की है.कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि विनेश कुमार ने माता-पिता के सपनों को साकार किया है। उनकी इस सफलता से स्वजनों के साथ-साथ पूरे ढङहर गांव में हर्ष का माहौल है.
रिपोर्ट : मुबारक अली

Post a Comment