बीपीएससी परीक्षा में कल्याणपुर के किसान के बेटे रितेश ने मारी बाजी..
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती : प्रखंड के कल्याणपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव का बेटा रितेश कुमार यादव ने 67 वीं बीपीएससी परिक्षा में 50 वां रैंक लाकर एसडीएम पद हासिल किया है। उन्होंने अपने प्रखंड जिले व परिवार का नाम रोशन किया है उनकी इस सफलता पर रितेश के परिवार व गांव में जश्न का माहौल है.प्रखंड समेत जिले के लोग भी गौरवान्वित महसूस कर रहे है.रितेश यादव बीपीएससी में चार बार असफल होने के बाद पांचवीं बार मे सफलता हासिल कि है। रितेश को 50 वां रैंक मिला है इसके साथ ही इनका चयन एसडीएम पद हुआ है.उनके पिता हरिश्चंद्र यादव पेसे से साधारण किसान है.जबकि मां कुशल ग्रहणी है रितेश दो भाइयों एवं एक बहन में सबसे बड़ा है छोटा भाई मुकेश यादव दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहा है.रितेश ने दसवीं तक की पढ़ाई अपने गांव के स्कूल में की तथा इंटर की पढ़ाई बाल विद्या माध्यमिक स्कूल वाराणसी से करने के बाद बीएचयू में ग्रेजुएशन कर बीपीएससी की तैयारी में जुट गए वे वर्तमान मे अकोला जिला महाराष्ट्र में डिविजनल अकाउंट औफिसर के पद पर तैनात थे.फिर भी बीपीएससी में सफलता के लिए कोशिश करते रहे. रितेश यादव ने बताया कि नौकरी करते हुए मैंने ईमानदारी पूर्वक लगन व मेहनत के साथ सेल्फ स्टडी की.चार बार असफलता मिलने के बाद भी तैयारी में निरंतर लगा रहा इसी का परिणाम है कि 67वीं बीपीएससी परीक्षा में 50 वां रैंक के साथ सफलता मिली.पूरी लगन व ईमानदारी के साथ मै अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा उन्होंने इस सफलता में माता-पिता का आशीर्वाद एवं अपने छोटे भाई मुकेश का भरपूर सहयोग का मिलना बताया है.
रिपोर्ट : मुबारक अली

Post a Comment