Header Ads

वीडियो : 29 पुड़िया हीरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि भभुआ थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एकता चौक के दक्षिणी साइड मुन्नी सिंह की गली में तीन व्यक्ति घूम-घूमकर हेरोईन की बिक्री कर रहे हैं.
भभुआ थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते एसडीपीओ व थाना अध्यक्ष 

कैमूर टॉप न्यूज़,
भभुआ: 
शहर के एकता चौक के पास रविवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हीरोइन की बिक्री करते तीन तस्करों को 29 पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया है.गिरफ्तारी में विकास कुमार गोंड पिता अनिल प्रसाद गोंड ग्राम-भभुआ वार्ड न0-11,राज केसरी पिता-बसंत केसरी भभुआ वार्ड न0-18, चाँद सिद्दकी पिता नुरूददीन सिद्दकी, ग्राम-भभुआ वार्ड न0-15 के निवासी शामिल है.

इस संबंध में प्रेसवार्ता कर भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि भभुआ थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एकता चौक के दक्षिणी साइड मुन्नी सिंह की गली में तीन व्यक्ति घूम-घूमकर हेरोईन की बिक्री कर रहे हैं।

प्राप्त सूचना के आधार पर भभुआ थाना द्वारा उक्त स्थल पर पहुचकर विधिवत छापेमारी किया गया।छापेमारी में विकास कुमार गोंड,राजकेसरी,चाँद सिद्दकी तीनों को हेरोईन बेचते हुए पकड़ा गया। उक्त तीनों के पास से कुल 29 पुड़िया हेरोईन जैसा मादक पदार्थ तथा 4500 रुपये नगद कैश बरामद किया गया है।हेरोईन बेचने के आरोप में उक्त तीनों अभुिक्तों को गिरफ्तार कर हेरोईन जैसे मादक पदार्थ को जब्त किया गया है इस संबंध में भभुआ थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

वीडियो 


रिपोर्ट : मुबारक अली 



No comments