वीडियो : रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दरोगा की परीक्षा देने जा रही बीएमपी कांस्टेबल महिला की मौत..
बीएमपी में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है.पटना भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से वह अपने घर टेकारी आ रही थी.तभी भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले ट्रेन रुकने के बाद वह रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी तभी डीएफसीसी रेलवे लाइन पर किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.
![]() |
| सदर अस्पताल पहुंचे परिजन |
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेल खंड के भभुआ रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को बिहार सब इंस्पेक्टर का परीक्षा देने जा रही बीएमपी कांस्टेबल महिला की ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई.घटना की सूचना डीएफसीसी ने जीआरपी भभुआ रोड की पुलिस को दी है।मृतिका की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी राजकुमार चौधरी की 23 वर्षीय पुत्री रजनीगंधा चौधरी के रूप में की गई है.वह बीएमपी में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है.पटना भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से वह अपने घर टेकारी आ रही थी.तभी भभुआ रोड रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले ट्रेन रुकने के बाद वह रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी तभी डीएफसीसी रेलवे लाइन पर किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई सूचना पाकर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची युवती के शव को कब्जे में कर आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई।मृतिका के पिता राजकुमार चौधरी ने बताया कि मेरी बच्ची बीएसएफ में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है.वह रविवार को बिहार में हो रहे बिहार सब इंस्पेक्टर की परीक्षा देने के लिए अपने घर टेकारी आ रही थी. भभुआ में उसका सेंटर पड़ा था. सुबह सात बजे तक वह घर नहीं पहुंची जब तक खोजबीन शुरू हुई तो गांव के ही लड़के के माध्यम से जानकारी मिली कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है. घटनास्थल पर पहुंचे तो उसकी डेड बॉडी पाई गई.
वीडियो
रिपोर्ट : मुबारक अली




Post a Comment