Header Ads

मोहनियां पुलिस ने कार से 79 लीटर शराब किया बरामद,तस्कर गिरफ्तार..

गुप्त सूचना के तहत जानकारी मिली कि यूपी से शराब की खेप लेकर एक कार सवार तस्कर मोहनिया की ओर आ रहा है.सुचना पर पुलिस ने पटना मोहनिया पथ पर मंगलम स्कूल के समीप कार्रवाई करते हुए कार को रुकवा कर तलाशी ली तो कार से अलग-अलग ब्रांड के 79.17 लीटर शराब जब करते हुए कार सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया.

कैमूर टॉप न्यूज़,
भभुआ:
पटना मोहनिया पथ पर मंगलम स्कूल के समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक कार से 79 लीटर शराब के साथ कार सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी जालंधर चौधरी बताया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना के तहत जानकारी मिली कि यूपी से शराब की खेप लेकर एक कार सवार तस्कर मोहनिया की ओर आ रहा है.

सुचना पर पुलिस ने पटना मोहनिया पथ पर मंगलम स्कूल के समीप कार्रवाई करते हुए कार को रुकवा कर तलाशी ली तो कार से अलग-अलग ब्रांड के 79.17 लीटर शराब जब करते हुए कार सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया.

कहते है थानेदार
मोहनियां पटना पथ पर एक कार से 79 लीटर शराब के साथ कार सवार तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.आगे की अग्रीम कार्रवाई की जा रही है.
ललन कुमार
थानाध्यक्ष मोहनिया

रिपोर्ट : मुबारक अली 



No comments