Header Ads

पेंशनर समाज का 41वाँ वार्षिक समारोह सह स्थापना दिवस का हुआ आयोजन..

नौकरी से रिटायर्ड पेंशनर समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे.कार्यक्रम मे पेंशनर समाज के लोग ने अपनी कई माँग की गुहार मुझसे लगाई.जिनकी बातो पर विचार करते हुए बिहार सरकार को अवगत कराया जाएगा.

- स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे भभुआ जिप सदस्य.
-कार्यक्रम में जिप सदस्य का जोरदार हुआ स्वागत.
-स्थापना दिवस समारोह में जिले की कई कार्यकर्ता व सामाजिक लोग रहे शामिल.

कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: रविवार को बिहार पेंशनर समाज का 41वाँ वार्षिक समारोह सह स्थापना दिवस का आयोजन किया गया.उक्त कार्यक्रम मे भभुआ जिप सदस्य विकास सिंह लल्लू पटेल पहुंचे.पेंशनर समाज ने जिप सदस्य का जोरदार स्वागत किया.उक्त कार्यक्रम मे भभुआ नगर सभापति विकास तिवारी बबलू तिवारी,उप सभापति प्रतिनिधि मंटू पटेल, पेंशनर समाज के शिव पुजन सिंह, बद्री सिंह, कमला सिंह,
अध्यक्ष बशिष्ठ राम, सचिव कमलेश, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रामकांत उपाध्याय, गुप्तेश्वर चौबे, बाबूलाल चौबे, सहित सैंकड़ों पेंशनर समाज के वृद्ध लोग समीप रहे.

कहते है जिप सदस्य
भभुआ वार्ड न.सात स्थित पेंशनर सभागार भवन मे 41वाँ स्थापना वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया है.इसमें जितने भी नौकरी से रिटायर्ड पेंशनर समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे.कार्यक्रम मे पेंशनर समाज के लोग ने अपनी कई माँग की गुहार मुझसे लगाई.जिनकी बातो पर विचार करते हुए बिहार सरकार को अवगत कराया जाएगा, और अपने कैमूर जिला से जो भी सहयोग संभव होगा उनका सहयोग किया जाएगा.
विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल
जिप सदस्य भभुआ

रिपोर्ट : अभिषेक राज



No comments