जीटी रोड पर दो ट्रकों की भिड़त में चालक की हुई मौत..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: कुदरा थाना क्षेत्र मे जीटी रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गया.हादसे मे एक ट्रक चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,मृतक चालक राजस्थान के जोधपुर जिला निवासी भूरा राम के पुत्र सांवर राम बताया जाता है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया.मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर से ट्रक पर पेंट लोड कर कोलकाता के लिए जा रहा था तभी कुदरा मे जीटी रोड पर दो ट्रको मे जोरदार टक्कर हो गई. हादसे एक ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय थाने की पुलिस को दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रक के केबिन में फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया लेकिन चालक की मौत हो चुकी थी.वहीं पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया आगे की आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई. इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए.
रिपोर्ट : मुबारक अली




Post a Comment