गोली लगने से घायल फल व्यवसायी की छह दिन बाद मौत, अब तक अपराधियों की नहीं हुई गिरफ्तारी,चांदनी चौक पर जाम..
देर शाम इलाज के दौरान छह दिन बाद मौत हो गई.उनकी मौत के बाद परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है.घटना के 6 दिन बाद भी अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: गोली लगने से घायल मोहनिया शहर के वार्ड नंबर 11निवासी बशीर खान की रविवार की देर शाम इलाज के दौरान छह दिन बाद मौत हो गई.उनकी मौत के बाद परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है.घटना के 6 दिन बाद भी अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. मौत के बाद सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने चांदनी चौक पर अपराधियों की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को लेकर जाम कर दिया है.
मालूम हो की 11 दिसंबर को फल व्यवसायी बसीर खान को मोहनिया शहर के स्टेशन रोड मे अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल दिया था. गोली लगने के बाद उन्हें अनुमंडल अस्पताल मोहनिया मे भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। स्वजन उनका इलाज वाराणसी में करा रहे थे इस बीच रविवार की शाम उनकी मौत हो गई.उनकी मौत के बाद परिजनों में कोहरा मच गया रो रो का बुरा हाल है.मृतक के परिजनों ने बताया कि 11 दिसंबर को बशीर खान प्रतिदिन की तरह सोमवार की सुबह अपने फल की दुकान पर जा रहा थे. वह जैसे ही स्टेशन रोड में पहुंचे तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर मौके से फरार हो गए थे.हालात उनकी गंभीर बनी हुई थी आखिरकार 6 दिन बाद इलाज के दौरान बशीर की मौत हो गई लेकिन पुलिस ने अपराधियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है.इसी को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह अपराधियों की गिरफ्तारी सहित अन्य मांगों को लेकर चांदनी चौक पर जाम कर दिया है.
मुबारक अली की रिपोर्ट




Post a Comment