महिला सब इंस्पेक्टर से अश्लील चैटिंग करने वाले डीएसपी निलंबित ..
शाहाबाद रेंज के डीआइजी नवीन चंद्र झा ने मामले की जांच कराई. एसपी के द्वारा जांच में मामला सत्य पाया गया और इसकी रिपोर्ट डीआइजी को भेजी गई. इसी रिपोर्ट के आधार में डीआइजी ने निलंबित करने, विभागीय कार्रवाई करने व मोहनिया से तबादला करने की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय की थी. डीआइजी की रिपोर्ट के बाद अब सरकार ने यह एक्शन लिया है.
मोहनिया के एसडीपीओ फैज अहमद खान के खिलाफ उनके अंदर काम करने वाली एक महिला सब इंस्पेक्टर ने अश्लील चैट करने, उसे लगातार परेशान करने, उसके मोबाइल पर लगातार अश्लील मैसेज भेजने सहित उसे प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज करवाई थी. महिला सब इंस्पेक्टर का कहना था कि उनका तबादला जब कैमूर से दूसरी जगह हो गया इसके बाद भी डीएसपी ने उन्हें परेशान करना नहीं छोड़ा. जिसके बाद शाहाबाद रेंज के डीआइजी नवीन चंद्र झा ने मामले की जांच कराई. एसपी के द्वारा जांच में मामला सत्य पाया गया और इसकी रिपोर्ट डीआइजी को भेजी गई. इसी रिपोर्ट के आधार में डीआइजी ने निलंबित करने, विभागीय कार्रवाई करने व मोहनिया से तबादला करने की अनुशंसा पुलिस मुख्यालय की थी. डीआइजी की रिपोर्ट के बाद अब सरकार ने यह एक्शन लिया है.





Post a Comment