वीडियो : शादी के दिन किया था दुल्हन की गहनों की चोरी..
वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए विवाह भवन में स्थित कमरे से वधू पक्ष के द्वारा लाए हुए गहने जेवरात आदि की चोरी कर ली गई थी.इसके बाद पीढ़ित द्वारा भभुआ थाना में आवेदन देकर गुहार लगाया गया था.जिसके बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा घटना का सफल उद्भेदन करने हेतु निर्देश दिया गया.
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहते है एसडीपीओ
बीते 13 दिसंबर की रात्रि में भभुआ थाना अंतर्गत उदासी देवी उच्च विद्यालय के निकट शैली राजेंद्रम विवाह भवन में वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था इसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए विवाह भवन में स्थित कमरे से वधू पक्ष के द्वारा लाए हुए गहने जेवरात आदि की चोरी कर ली गई थी.इसके बाद पीढ़ित द्वारा भभुआ थाना में आवेदन देकर गुहार लगाया गया था.जिसके बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा घटना का सफल उद्भेदन करने हेतु निर्देश दिया गया.जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक चांद थानाध्यक्ष भभुआ, थानाध्यक्ष चैनपुर एवं सोनहन थानाध्यक्ष सहित डी.आई . यू एवं अन्य पुलिस कर्मियों को शामिल करते हुए विशेष टीम का गठन किया गया.इसके बाद तकनीकी अनुसंधान करते हुए मानवीय सूत्र से सूचना पाकर छापामारी हेतु अलग-अलग टीम बनाकर समेकित रूप से कार्रवाई करते हुए उक्त घटना का सफल उद्वेदन कर तीन चोरों को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार किया गया है.जो कि अब तक पूछताछ एवं अनुसंधान के क्रम में यह पता चला है कि भभुआ के शहरी क्षेत्र में रात्रि में चोरी एवं अन्य छोटी-मोटी घटनाओं को अंजाम देने हेतु रोहतास जिला के चेनारी थाना अंतर्गत पेवन्दी गांव निवासी स्वर्गीय गुड्डू अंसारी का पुत्र बिलाल अंसारी उर्फ समीर है जो वर्तमान में भभुआ वार्ड नंबर 8 छावनी मोहल्ला में करामात सेख के किराए के मकान में रहता है जिसके नेतृत्व में 8 से 10 लोगों का गैंग सक्रिय है.जो घरों में एवं शादी के मैके पर इस तरह की घटना को अंजाम देता है उक्त घटना में भी बिलाल अपने एक सहयोगी जुगनू राइन के साथ इस घटना को अंजाम दिया था.इसके साथ यह भी प्रकाश में आया है कि इसी गैंग के द्वारा पूर्व में भी राधा कृष्ण पैलेस में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था इस गैंग में शामिल सभी व्यक्तियों का पहचान स्थापित किया गया है एवं सत्यापन हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
शिव शकर कुमार
एसडीपीओ भभुआ
चोरी गए दुल्हन की बरामद समान
एक जोड़ा पतली छागल चांदी का,6 जोड़ा बिछिया चांदी का,एक जोड़ा छागल चांदी का मोटा,एक जोड़ा छागल चांदी का तीन लड़ी का, एक जोड़ा बाली सुई धागा बंबइया वाला लड़ी सोने का,1 नथिया मंटिका लॉन्ग सोने का,एक सोने की अंगूठी एवं एक एंड्रॉयड फोन,सोने का नथिया एक जोड़ा चांदी का पायल, को बरामद किया गया है.
वीडियो :




Post a Comment