किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा आज 53 वें दिन किसानों ने किया उपवास होकर धरना प्रदर्शन, मांग नही पुरा हुआ तो आंदोलन की दिया चेतावनी,
53 वें दिन किसानों ने उपवास रह अपने जमीन के उचित मुआवजा की मांग को लेकर धरने पर डटे रहे, जहां धरना का नेतृत्व कर रहे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमलेश पांडेय ने बताया की आज हमलोग कई दिनों से भारत माला एक्सप्रेसवे में जानें वाली जमीन की उचित मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर धरना पर बैठे हुए हैं.
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: मसोई में पीएचसी कैंप पर धरना पर बैठे सैकड़ों किसानों ने आज 53 वें दीन उपहास रख कर धरना पर बैठे हुए हैं जहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया है, बता दें की किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले भारत माला परियोजना एक्सप्रेस वे मे जाने वाले कैमूर के किसानो की जमीन के उचित मुआवजा को लेकर किसानों के द्वारा पिछले साल से लगातार आंदोलन जारी है.
धरना के 53 वें दिन किसानों ने उपवास रह अपने जमीन के उचित मुआवजा की मांग को लेकर धरने पर डटे रहे, जहां धरना का नेतृत्व कर रहे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमलेश पांडेय ने बताया की आज हमलोग कई दिनों से भारत माला एक्सप्रेसवे में जानें वाली जमीन की उचित मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर धरना पर बैठे हुए हैं
जहां आज धरना के 53 वें दीन आज हम लोग उपहास कर धरना पर बैठे हुए हैं और जबतक हमारी मांगों को सरकार पुरा नहीं करती है तब तक हमलोग धरना पर बैठे ही रहेंगे चाहे कितना भी साल या दीन लग जाए लेकिन हमलोग सरकार से अपनी मांगों को पूरा कराकर ही रहेंगे अन्यथा आगे हम किसानों द्वारा बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा
उन्होने बताया कि पूर्व मे भी कैमूर जिलाधिकारी सावन कुमार ने आंदोलन कर रहे किसानों के साथ बैठक आयोजित कर उचित मुआवजा की विसंगतियों को दूर करने पर चर्चा किया लेकीन अब तक सहमति नहीं बनी है बैठक में एनएचएआई एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए स्वाल टेस्ट शुरू करने देने का अनुरोध किया.किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बिना मध्यस्थ कोर्ट बहाल किए सड़क निर्माण पर किसी तरह का काम नहीं होने दिया जाएगा
जिसको लेकर आज उपवास के साथ किसान धरना पर बैठे हुए हैं, जहां किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर के अध्यक्ष विमलेश पांडेय महासचिव पशुपति नाथ सचिव अनिल सिंह भारतीय किसान यूनियन कैमूर अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह कमला सिंह,अरविंद सिंह रामाकांत सिंह गोबर्धन प्रजापति सहित सैकड़ों किसान शामिल थे।
भभुआ से संवाददाता विशाल कुमार की रिपोर्ट




Post a Comment