भभुआ वार्ड नं 7 में पूर्व वार्ड पार्षद के घर पर असमाजिक तत्वों के बदमाशो ने किया पथराव..
पीड़िता पूर्व वार्ड पार्षद मीरा देवी पति बिरजू पटेल ने बताया कि आज दोपहर को पोस्त ऑफिस गली और नगर परिषद के गली के तीन लड़के मेरे घर पर आए और पानी मांगने लगें, तभी मैने पानी का बड़ा बोतल ले जाने के लिए बोला जहां तीन लड़का घर में पानी लेने के लिए घूस गए.
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: शहर के वार्ड नं 7 में पुर्व वार्ड पार्षद के घर पर असमाजिक तत्वों के दबंग लोगों ने किया पथराव,छिना सोने का चैन, पीड़ित पूर्व वार्ड पार्षद ने भभुआ थाना मे आवेदन देकर बदमाशों पर नामजद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग किया है, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पीड़िता पूर्व वार्ड पार्षद मीरा देवी पति बिरजू पटेल ने बताया कि आज दोपहर को पोस्त ऑफिस गली और नगर परिषद के गली के तीन लड़के मेरे घर पर आए और पानी मांगने लगें, तभी मैने पानी का बड़ा बोतल ले जाने के लिए बोला जहां तीन लड़का घर में पानी लेने के लिए घूस गए.
जिसके बाद मैंने कहा कि एक बोतल पानी लेने के लिए तीन लोग घर में क्यों घुस गया, तभी विज्जू तिवारी राजा मियां छोटे पटेल एवं विक्की द्वारा मेरे साथ हथाबाई करने लगा.जबकि मेरे घर का कोइ गार्जियन घर पर नहीं था वहीं मेरे मकान में किराया पर रह रहे लोगों ने विरोध किया तो मेरे घर पर उन लोगों द्वारा ईट पत्थर चलाना सुरु कर दिया,
जिसमें मेरे घर का बहुत सारा फुल का गमला तोड़ दिया और घर पर पत्थर मारकर छती ग्रस्त कर दिया, और मेरे गले का सोना का चैन छीन कर फरार हो गया, जिसके बाद मैंने 112 पुलिस को सूचना दिया जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन बदमाशों को पकड़ने गई तो सभी फरार हो गए, उसके बाद मैंने भभुआ थाना में दोषियों के खिलाफ नामजद आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है और मांग करती हूं कि उन सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर उचित से उचित कार्रवाई किया जाए।
भभुआ से संवादाता विशाल कुमार की रिपोर्ट




Post a Comment