वीडियो:शराब तस्करों के पीछा कर रही रामगढ़ पुलिस की वाहन पेड़ से टकराई,सब इंस्पेक्टर सहित चार घायल,सब इंस्पेक्टर सहित दो रेफर..
इलाज के बाद सब इंस्पेक्टर व ड्राइवर को बेहतर इलाज हेतु भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.घायल में सब इंस्पेक्टर पप्पू कुमार यादव 23 वर्षीय,होमगार्ड ड्राइवर देवव्रत पासवान, कांस्टेबल अंकुश कुमार व आकाश कुमार बताए जाते हैं.
कैमूर टॉप न्यूज, भभुआ:जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुवर गांव के समीप नहर पर शराब तस्करों को पीछा कर रही रामगढ़ पुलिस की वाहन पेड़ में टकरा गई. घटना में सब इंस्पेक्टर सहित ड्राइवर व दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को रामगढ़ रेफरल अस्पताल लाया गया.
वीडियो:
इलाज के बाद सब इंस्पेक्टर व ड्राइवर को बेहतर इलाज हेतु भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.घायल में सब इंस्पेक्टर पप्पू कुमार यादव 23 वर्षीय,होमगार्ड ड्राइवर देवव्रत पासवान, कांस्टेबल अंकुश कुमार व आकाश कुमार बताए जाते हैं.
क्या कहते है एसडीपीओ
रामगढ़ पुलिस द्वारा शराब तस्करों का पीछा किया जा रहा था इस दौरान पेड़ से गाड़ी टकरा गई. जिसमें कुछ पुलिस जवान घायल हो गए. जिनका इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है. इलाज हो जाने के बाद मैं खुद उनसे पूरे मामले पर जानकारी लूंगा.
दिलीप कुमार,
एसडीपीओ, मोहनिया
वीडियो:
रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment