Header Ads

वीडियो:रामगढ़ की बेटी ने बिहार इंटरमिडीएट की परिक्षा में लाया 93.6% अंक, बिहार में किया पांचवां स्थान प्राप्त,जिले में खुशी की लहर..

विधालय में खुशी का माहौल बना हुआ है. छात्रा अभिलाषा को विधालय के शिक्षकों द्वारा उसे मिठाई खिलाकर उसको सम्मान दिया गया. 

कैमूर टॉप न्यूज,
भभुआ:
जिले के रामगढ़ आदर्श बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा अभिलाषा कुमारी ने बिहार के इंटरमीडिएट परीक्षा में बिहार में पांचवा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है. आगे करना चाहती है सिविल सर्विेस की तैयारी, रामगढ़ सहित पुरा जिले में खुशी का माहौल बना हुआ है.छात्रा रामगढ़ निवासी विजय साह की पुत्री अभिलाष कुमारी बताई जाती है.
वीडियो:


कहती है छात्रा
मै रामगढ़ आदर्श बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा हूं.पढ़ाई और रिजल्ट को लेकर मैंने पहले से ही ठान था कि मेहनत करने से कुछ भी नामुमकिन नहीं होता. इस लिए मैने आज अपना पढ़ाई में मन लगाया और आर्ट्स में 93.6% रैंक लाकर बिहार में पांचवा नंबर प्राप्त किया.जिसको लेकर मैं अपने परिवार को और विधालय के सभी आदरणीय शिक्षक लोगों का इसका श्रेय देती हूं, क्योंकि मैं पढ़ती थी तो शिक्षक लोग पढ़ाते थे ,और मेरे घर के परिजन भी मेरा अच्छा से रख रखाव और ध्यान देते हैं. जहां इन सभी के आशीर्वाद और अपने मेहनत से मैंने यह मुकाम हासिल किया है. और मैं आगे भी सिविल सर्विस की तैयारी करना चाहती हूं.
अभिलाषा कुमारी
छात्रा, इंटरमीडिएट

विधालय में खुशी का माहौल बना हुआ है. छात्रा अभिलाषा को विधालय के शिक्षकों द्वारा उसे मिठाई खिलाकर उसको सम्मान दिया गया. विधालय के प्रधानाध्यापक अनिल सिंह ने उत्साह जाहिर की और छात्रा के आगे भी उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया, वहीं छात्रा के गांव में भी़ खुशी का माहौल बना हुआ है।
वीडियो:





No comments