रामगढ़ पुलिस ने लाइनर व प्राप्तकर्ता समेत पांच शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार, कार व बाइक जप्त..
छेवरी नहर पुल के समीप से लाइनर व प्राप्तकर्ता समेत पांच शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है.जिसमें 376 पीस शराब को बरामद किया गया है.शराब के साथ एक कार व एक बाइक को भी जप्त की गई है.
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ:होली पर्व को देखते हुए पुलिस शराब माफिया के खिलाफ लागतार छापेमारी कर रही है.इसी बीच जिले के रामगढ़ पुलिस छेवरी नहर पुल के समीप से लाइनर व प्राप्तकर्ता समेत पांच शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है.जबकि 376 पीस शराब के साथ एक कार व एक बाइक को जप्त किया गया है. उक्त मामले में जानकारी देते हुए रामगढ़ थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए जांच अभियान चलाया जा रहा था.इसी दौरान छेवरी नहर पुल के समीप से लाइनर व प्राप्तकर्ता समेत पांच शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है.जिसमें 376 पीस शराब को बरामद किया गया है.शराब के साथ एक कार व एक बाइक को भी जप्त की गई है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी में थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी 62 वर्षीय संतु राम, यूपी राज्य के गाजीपुर जिले के जमानिया थाना क्षेत्र के देवैथा गांव निवासी शैफ खान, टीपू सिंह यादव, सैफ अली, अजहर खान को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों को रामगढ़ रेफरल अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद न्यायालय हिरासत भेज दिया गया.




Post a Comment