पूर्व के विवाद को लेकर भतीजा ने चाचा को पेट में मारी गोली, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर..
सदर अस्पताल पहूंची घायल की पत्नी सोमारी देवी ने बताया कि मेरे पति शुक्रवार को सुबह में गांव से दक्षिण बधार में सरसों का फसल काटने गए थे.घर वापस लौट ही रहे थे तभी गांव के दक्षिण बधार में डोमा बिंद के पुत्र चितु बिंद गोली मार दिया. घटना में मेरे पति गंभीर रूप से घायल हो गए.
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ:जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के नखतौल गांव में पूर्व में हुए पानी के विवाद को लेकर भतीजा ने चाचा को पेट में गोली मार दिया. घटना में चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए.घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया. गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया. वहीं भभुआ थाना की पुलिस ने आरोपी भतीजा को किया गिरफ्तार और मामले की जांच में जुट गई.
मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जाता है कि घायल व्यक्ति भभुआ थाना क्षेत्र के नखतौल गांव निवासी स्वर्गीय रंगई बिंद के 60 वर्षीय पुत्र राम बच्चन बिंद है,
इधर,सदर अस्पताल पहूंची घायल की पत्नी सोमारी देवी ने बताया कि मेरे पति शुक्रवार को सुबह में गांव से दक्षिण बधार में सरसों का फसल काटने गए थे.घर वापस लौट ही रहे थे तभी गांव के दक्षिण बधार में डोमा बिंद के पुत्र चितु बिंद गोली मार दिया. घटना में मेरे पति गंभीर रूप से घायल हो गए.
जिसके बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई उसके बाद डायल 112 की पुलिस को सूचना दिया गया.
डायल 112 की पुलिस में एएसआई राजकुमार सिंह ने घटना स्थल पहुंचकर गोली से घायल व्यक्ति को अपने वाहन से इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया. जहां सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
बताया जाता है कि पुर्व में भी चपाकाल पर पानी भरने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुआ था.उसी विवाद को लेकर शुक्रवार को भतीजा ने चाचा को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घटना के बाद नखतौल में मामले कि जांच करने पहुंचे भभुआ थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी चिटू बिंद को गिरफ्तार कर लिया है, और इसके बताए गए जगह पर गोली को खोजा जा रहा है, और आरोपी से पूछताछ किया जा रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
भभुआ से संवादाता विशाल कुमार की रिपोर्ट




Post a Comment