वीडियो:आटो व बाइक में जोरदार टक्कर,दो महिला व पांच वर्षीय बच्चा समेत सात घायल,तीन रेफर..
शाम बाइक सवार दोनो युवक किसी निजी के निजी कार्य के लिए रामगढ़ बाजार से मोहनिया के तरफ जा रहे थे. मोहनिया के तरफ से ऑटो में सवार होकर सभी लोग आ रहे थे. इसी बीच उक्त स्थल पर दोनों में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतना जबरदस्त रहा कि दोनो वाहन पलट गई.
कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़: रामगढ़-मोहनिया पथ स्थित दैतरा वीर बाबा के समीप ऑटो व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई.टक्कर इतना जबरदस्त रहा की बाइक व ऑटो दोनों पलट गया. घटना के बाद ऑटो में सवार पांच लोग व बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घटना के बाद सभी घायलों को रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले आया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक उपचार किया गया. प्राथमिक उपचार के दौरान तीन की स्थिति नाजुक देखते हुए हायर सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया.
वीडियो:
जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम बाइक सवार दोनो युवक किसी निजी के निजी कार्य के लिए रामगढ़ बाजार से मोहनिया के तरफ जा रहे थे. मोहनिया के तरफ से ऑटो में सवार होकर सभी लोग आ रहे थे. इसी बीच उक्त स्थल पर दोनों में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतना जबरदस्त रहा कि दोनो वाहन पलट गई.
घटना में बाइक पर सवार युवक रामगढ़ निवासी लवकुश तिवारी व मोहनिया थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी अमेंदर सिंह के पुत्र शालू सिंह बताए जाते हैं.जबकि आटो में सवार रामगढ़ थाना क्षेत्र के डहरक गांव निवासी स्वर्गीय हवलदार पांडे के पुत्र आजाद पांडे, ईसरी गांव निवासी सुखनामा खातून,पजराव गांव निवासी मेराज अंसारी, कुदरा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी श्याम बिहारी मुसहर के पुत्र 5 वर्षीय रुदल कुमार व श्याम बिहारी मुसहर की पत्नी दूधिया देवी बताई जाती है.
वही रेफर में रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी लवकुश तिवारी, डहरक गांव निवासी आजाद पांडे व मोहनिया थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी शालू सिंह शामिल है.
रामगढ़ से धीरेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वीडियो:




Post a Comment