Header Ads

ट्रेन की चपेट में आने से इलेक्ट्रिक व्यवसाई की मौत,परिजनों में मचा कोहराम..

मंगलवार की शाम किसी निजी कार्य के लिए मोहनिया गए हुए थे. रेलवे क्रॉसिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. मौत की सूचना पर पारियों में कोहराम मच गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.


कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ:
जिले के मोहनिया ओवर ब्रिज के समीप रेलवे क्रॉसिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक व्यवसाई की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.घटना के सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस व मोहनिया पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. मृतक व्यवसाई की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी स्वर्गीय राम अवतार गुप्ता के 42 वर्ष के पुत्र संजय कुमार गुप्ता बताए जाते हैं.
मृतक संजय गुप्ता(फाइल फोटो)

जानकारी के मुताबिक, मृतक संजय गुप्ता मंगलवार की शाम किसी निजी कार्य के लिए मोहनिया गए हुए थे. रेलवे क्रॉसिंग के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.



No comments