Header Ads

वीडियो:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विचार संगोष्ठी व नारी सम्मान समारोह हुआ आयोजन..

मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने जो महिलाओं के लिए 50 % का आरक्षण लागू किया था. ताकि महिलाएं भी पुरुष के साथ बराबरी का काम कर सकें. जो कि आज महिलाएं उसपर खरा उतर कर अपने कार्य को बेहतर तरीके से कर रही है.

कैमूर टॉप न्यूज़,
भभुआ:
शहर स्थित लिच्छवी भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर विचार संगोष्ठी एवं नारी सम्मान समारोह का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया गया.उक्त आयोजन के दौरान कैमूर डीएम सावन कुमार ने कार्यक्रम का शुरुवात फीता काटकर किया. मौके पर जिला के विभिन्न गांव से सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंची,कई पदाधिकारी भी रहें मौजूद, कार्यकर्म में डीएम ने बेहतर कार्य करने वाली उल्लेखनीय महिलाओं को सम्मानित किया.
वीडियो:

डीएम सावन कुमार ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने जो महिलाओं के लिए 50 % का आरक्षण लागू किया था. ताकि महिलाएं भी पुरुष के साथ बराबरी का काम कर सकें. जो कि आज महिलाएं उसपर खरा उतर कर अपने कार्य को बेहतर तरीके से कर रही है.
और यह साबित कर रहीं हैं की अगर उनको भी मौका मिलता है तो वह भी अपने गांव समाज के लिए बेहतर कार्य कर सकती हैं.
यह भी पढ़िए:
वीडियो:कैमूर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया खुलासा..

वहीं उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि जो भी महिलाएं अपने कार्य को और बेहतर तरीके से करना चाहती हैं लेकिन किसी कारण वश उन्हें कोई परेशानी हो रही है तो वो महिलाएं किसी भी तरह अपनी बातों को मुझ तक पहुंचाए ऐसी महिलाओं का हर संभव मदद किया जायेगा और उनका हर संभव जिला प्रशासन के द्वारा मदद किया जायेगा
यह भी पढ़िए
वीडियो: बड़वा पहाडी पर विराट दंगल का हुआ आयोजन,जिप सदस्य विकास सिंह रहे मुख्य अतिथि


इसके साथ ही उन्होनें ने कहा कि महिलाएं और भी शिक्षित हो और अपने हेल्थ से भी मजबूत हो ताकि अतिपिछड़ा समाज को एक नया रस्ता मिल सके. क्योंकि आज भी ऐसे कई जगह है जहां गरीब समुदाय के या अति पिछड़ा समाज की महिलाएं शिक्षा से काफी वंचित हैं. उन्हें भी वहां या उनके बस्ती में जाकर शिक्षित होने के लिए प्रेरित करें ताकि गरीब अतिपिछड़ा समाज की महिलाएं भी शिक्षित हो सकें और शिक्षित होकर अपना हेल्थ और समाज को आगे बढ़ा सके।
वीडियो:




No comments