Header Ads

चोरी के बाइक के साथ अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे...

दुर्गा चौक के समीप एक चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि बक्सर जिले से हीरो स्प्लेंडर बाइक की चोरी कर रामगढ़ बाजार में बेचने के लिए आया था. गुप्त सूचना पर चोरी के बाइक साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है.

कैमूर टॉप न्यूज़,
भभुआ:
जिले के रामगढ़ थाने के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ बाजार स्थित दुर्गा चौक के समीप से चोरी के बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त यूपी के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के निवासी आजम कुरैशी बताया जाता है.
उक्त मामले में जानकारी देते हुए रामगढ़ थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के रामगढ़ बाजार स्थित दुर्गा चौक के समीप एक चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि बक्सर जिले से हीरो स्प्लेंडर बाइक की चोरी कर रामगढ़ बाजार में बेचने के लिए आया था. गुप्त सूचना पर चोरी के बाइक साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है.

इधर,पुलिस ने मामले में प्राथमिक की दर्ज कर आगे करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय हिरासत में भेज दिया.



No comments