विवाहिता की गला दबाकर हत्या, मायके वालों ने लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस..
विवाह 2016 में भईसहट गांव निवासी मोस्तकिम अली के पुत्र मो मुमताज अली से हुआ था.लेकिन अभी तक एक भी बच्चा नहीं हुआ. जिसको लेकर उसके साथ सास, ससुर, देवर सहित सुसराल वालों के द्वारा मारपीट किया जाता था.
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है.बच्चा पैदा नहीं कर सकी तो एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक के परिजनों ने सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा भभुआ सदर अस्पताल और मामले की जांच में जुटी गई है.पूरा मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के भईसहट गांव का है.
सदर अस्पताल पहुंची भभुआ थाना क्षेत्र के सरेवा गांव निवासी मृतक के भाभी ने बताया कि मेरी ननद नजबून खातून का विवाह 2016 में भईसहट गांव निवासी मोस्तकिम अली के पुत्र मो मुमताज अली से हुआ था.लेकिन अभी तक एक भी बच्चा नहीं हुआ. जिसको लेकर उसके साथ सास, ससुर, देवर सहित सुसराल वालों के द्वारा मारपीट किया जाता था.
वहीं आज सुबह हम लोगों को उसके पति के द्वारा फोन करके बताया गया कि आपकी लडकी ने जहर खा लिया है. जिसके कारण उसकी मौत हो गई है.सूचना के बाद हमलोग पहुंचे तो देखा की इसकी मौत हो गई है.लेकिन उसके शरीर को देखा गया तो उसके गर्दन पर गला दबाने का निशान बना हुआ है. किसको देख कर साफ नजर आ रहा है कि उसका गला दबाकर हत्या कर दिया गया है.
जिसके बाद हम लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया. जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है. जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया है. उसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है,वहीं मृतक के परिजनों ने उसके सास, ससुर, देवर व पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग किया गया है, वहीं घटना के बाद से ही उसके ससुराल वाले फरार हैं, जहां पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
भभुआ से संवाददाता विशाल कुमार की रिपोर्ट




Post a Comment