Header Ads

वीडियो:रॉन्ग साइड से आ रही यात्री बस ने स्कूटी पर सवार दो युवकों को रौंदा, घटनास्थल दोनो की हुई दर्दनाक मौत..

निजी काम करने के बाद वापस घर जा रहे थे. तभी वाराणसी की तरफ से गलत दिशा से आ रही यात्री बस ने सामने से आ रही स्कूटी सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दिया.जहां घटना पर ही दोनो की मौत हो गई.
अनुमंडल अस्पताल में जुटी भीड़

कैमूर टॉप न्यूज,मोहनिया:
जिले के मोहनिया समेकित चेक पोस्ट के समीप सड़क हादसे में दो युवक की मौके पर मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया. यात्री बस को भी जप्त कर आगे की कारवाई में जुटी गई है.
वीडियो:

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो मृतक कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के दहियाव गांव के रहने वाले रोहित कुमार व अमरेंद्र कुमार बताए जाते हैं,जो मोहनिया गुरुवार की देर शाम को अपने निजी काम करने के बाद वापस घर जा रहे थे. तभी वाराणसी की तरफ से गलत दिशा से आ रही यात्री बस ने सामने से आ रही स्कूटी सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दिया.जहां घटना पर ही दोनो की मौत हो गई.
कहते है थानाध्यक्ष
बस से टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवक की मौके पर मौत हो गई है.शव को पोस्टमार्टम के लिए कागजी प्रक्रिया के बाद सदर अस्पताल भभुआ भेजा जा रहा है. दुर्घटना के बाद यात्री बस को भी जप्त कर लिया गया है.आगे की कारवाई की जा रही है.
अवधेश कुमार
थानाध्यक्ष,मोहनिया
वीडियो:




No comments