वीडियो:अज्ञात बदमाशो में विधवा महिला को मारा गोली,हुई मौत..
विधवा महिला के सिर में दो गोली लगने का निशान पाए गए हैं.वहीं इस हत्या को लेकर पुलिस के द्वारा हर एक बिंदु पर जांच कर कार्रवाई किया जा रहा है.घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.
कैमूर टॉप न्यूज़,भभुआ: जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के उधपुरा गांव में एक विधवा महिला की अज्ञात लोगों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है.घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर घटना स्थल पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है,और जांच में जुट गई है.
वीडियो:
मृतिका महिला की पहचान उधपुरा गांव निवासी स्व. विजय शंकर शर्मा की पत्नी सबिता कुंवर उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विधवा महिला के सिर में दो गोली लगने का निशान पाए गए हैं, वहीं इस हत्या को लेकर पुलिस के द्वारा हर एक बिंदु पर जांच कर कार्रवाई किया जा रहा है.घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई जहां पोस्टमार्टम हेतु कागजी प्रक्रिया में जुट गई है.घटना को लेकर समाजसेवी राम आशीष शर्मा ने बताया की उधपुरा गांव में एक विधवा महिला की अज्ञात लोगों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है.महिला की उम्र 45 से 50 वर्ष है. पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल भभुआ भेजा जा रहा है.पुलिस के द्वारा मामले का जांच कर आवश्यक करवाई की जा रही है.
वीडियो:




Post a Comment