वीडियो:कर्मनाशा के पास पशु लदा पिकअप हुआ खराब,ग्रामीणों को देख भागे तस्कर..
जैसे ही पिकप कर्मनाशा बाजार के पास पहुंची. पिकप मे कुछ खराबी आ गई.वाहन में पशु लदे देख ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी ग्रामीणों को देख तस्कर दो पशु लोड कर वहां से भाग खड़े हुए. उसके बाद दुर्गावती पुलिस एवं एनएचआई की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस क्रेन के सहारे खिंचकर पिकअप को अपने साथ ले गई.
कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती :बुधवार की सुबह दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा के पास गाय बैल से भरा एक पिकअप वाहन बिगड़ गया जिससे पशु तस्कर दूसरा वाहन मंगा कर पशुओं को लोड करने लगे तभी बाजार वासियों की नजर पड़ गई और तस्कर मात्र दो पशु लोड कर भाग खड़े हुए. प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी से पशुओं को पिकअप लोड कर तस्कर मोहनिया की तरफ जा रहे थे.जैसे ही पिकप कर्मनाशा बाजार के पास पहुंची। पिकप मे कुछ खराबी आ गई.वाहन में पशु लदे देख ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी ग्रामीणों को देख तस्कर दो पशु लोड कर वहां से भाग खड़े हुए.
वीडियो:
उसके बाद दुर्गावती पुलिस एवं एन एच आई की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस क्रेन के सहारे खिंचकर पिकअप को अपने साथ ले गई. ग्रामीणों ने कहा कि इस समय जीटी रोड पर पशु तस्करी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है.पुलिस के द्वारा इस पर कार्रवाई नहीं की जाती है. इससे पशु तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है.
बता दें की पिकअप एवं मैजिक सहित अन्य वाहनों में पशुओं को ठुसकर लाया जाता है.पशु वाहन यूपी से बिहार सीमा में प्रवेश करती हैं उसके बाद जीटी रोड के रास्ते कुछ गाड़ियां सीधा मोहनिया की तरफ निकलती है, तो कुछ गाड़ियां कुलहड़िया मोड़ से होते हुए कर्मनाशा नहर पकड़कर जाते हुए दिखाई देती हैं.
रिपोर्ट:- मुबारक अली
वीडियो:




Post a Comment