1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन से हुआ था इसकी शुरुआत..
कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: शहर के शहीद भवन जिला कार्यालय में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने क्रांति दिवस मनाया है। यह कार्यकर्म कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया है जहां जिला के कोने कोने से कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे वहीं इस बैठक में 1942 का अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन पर किया गया चर्चा ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने बताया कि 9 अगस्त 1942 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पहली बार अंग्रेजो भारत छोड़ो का का आंदोलन किया, जहां महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के सत्ता से देश से उखाड़ कर फेंकने के लिए करो या मरो का नारा दिए थे महात्मा गांधी के आवाहन पर पूरे देश में यह आवाज गूंज उठा इसके बाद 9 अगस्त 1942 को इस आंदोलन के दौरान भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया
वहीं इसके लिए महात्मा गांधी को भारत के किला सरोजिनी नायडू कोअखंदा भारत के पुणे के आगा खान पैलेस में रखा गया एवं डॉ राजेंद्र प्रसाद को पटना जेल में एवं अन्य सदस्यों को अहमदाबाद जेल में ले जाकर बंद कर दिया गया, इस लिए आज के दीन को क्रांति दिवस भी कहा जाता है जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज का दिन देश की आजादी में बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन को याद करने का दिन है, और हमलोग भी उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलेंगे,
इस सभा में निम्नलिखित व्यक्ति उपस्थित हुए जिसमें कांग्रेस प्रवक्ता रोजा फारुकी,मानम हुसैन, सुचित पांडे, मोहन राम,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.
भभुआ से संवादाता विशाल कुमार की रिपोर्ट
Post a Comment