पति-पत्नी के विवाद में जीजा ने साला को मारी गोली,मौत,हथियार के साथ जीजा गिरफ्तार
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ(मुबारक अली):जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव में शनिवार को पति-पत्नी के विवाद में जीजा ने अपने साला को गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने अभियुक्त को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी उपेंद्र मिश्रा ग्राम सेमरा, थाना सोनहन का रहने वाला है।मृतक कुड़ासन गांव निवासी बलदाऊ तिवारी के पुत्र गोलू तिवारी है। बताया जाता है कि पति को अपनी पत्नी पर दूसरे युवक के साथ अवैध संबंध का शक था। वो अपने ससुराल आया था, जहां वह अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। स्थिति को शांत करने के लिए मृतक गोलू तिवारी बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोपी ने अपने पास रखे कट्टे से गोलू तिवारी पर गोली चला दी। जिससे वो घायल हो गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे तभी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुष्टि के लिए सदर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर बाइक से भाग रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कट्टा और खोखा भी बरामद कर लिया गया है पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।फिलहाल मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।इस संबंध में भभूआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवशंकर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कूड़ासन गांव में जीजा ने अपने साले की गोली मार कर हत्या कर दिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी को अपने पत्नी के अवैध प्रेम प्रसंग को लेकर शक था। जहां अपनी पत्नी की हत्या करने की नीयत से वह ससुराल पहुंचा। पत्नी से झगड़ा कर रहा था।बीच बचाव करने के लिए साला गया तो उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है हथियार बरामद हो गया है आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



Post a Comment