Header Ads

कैमूर में कर्मनाशा रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज बनाने एवं ट्रेनों की ठहराव की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू


कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ(मुबारक अली):
जिले में पीडीडीयू गया रेलखंड के कर्मनाशा रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज बनाने एवं कोरोना काल से बंद पड़े ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार से रेलवे स्टेशन के पास आमरण अनशन शुरू कर दिया समर्थन में कर्मनाशा बाजार के व्यवसायियों ने पूरे दिन अपनी अपनी दुकानें बंद रखी.दरअसल कर्मनाशा रेलवे स्टेशन के दक्षिण तरफ कर्मनाशा बाजार अवस्थित है. तथा रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ लरमा, जमुरनी, छाता, करारी सहित करीब एक दर्जन गांव लोग निवास करते हैं. इन सभी गांव के लोग मार्केट करने हजारों की संख्या में कर्मनाशा बाजार पहुंचते हैं तथा रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ के गांव के छात्र-छात्राएं भी पढ़ने के लिए कर्मनाशा बाजार आते हैं.स्कूलों के बच्चों को कर्मनाशा पढ़ने आने के लिए रेलवे लाइन क्रास कर आना पड़ता है. तथा इन गांव के लोगों को चार पहिया वाहन से कर्मनाशा पहुंचने के लिए 8 से 12 किलोमीटर का बेवजह दूरी की चक्कर लगाना पड़ता है. ओवर ब्रिज बन जाने के बाद यह दूरी काफी कम हो जाएगी और लोग आसानी से कर्मनाशा बाजार पहुंच जाएंगे.स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर कई बार पूर्व मे धरना प्रदर्शन व अनशन भी कर चुके है लेकिन अभी तक ओवर ब्रिज नहीं बन सका है न हीं कोरोना काल से बंद हुई ट्रेने रूक रही है. लोगों का कहना है कि जब भी इस क्षेत्र के लोग अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हैं. अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा केवल आश्वासन ही दिया जाता है धरना प्रदर्शन समाप्त होने के बाद मांगे पूरी नहीं होती है .जिसको लेकर शनिवार से कर्मनाशा बाजार निवासी शुभम कुमार गुप्ता,व पिंटू गुप्ता ने पुनः आमरण अनशन शुरू कर दिया वही कर्मनाशा बाजार की सभी छोटी बड़ी दुकाने बंद शनिवार को दिनभर बंद रहा. सूचना पाकर रेलवे विभाग के अधिकारी एवं दुर्गावती के अंचल अधिकारी सानंद कुमार एवं थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और अनशनकारियों को अपने अनुसार समझाने बुझाने की कोशिश की गई. लेकिन अनशनकारी अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे रहे उनके समर्थक में जनसू राज के डाक्टर धनंजय सिंह, राहुल कुमार, करण गुप्ता रौशन गुप्ता, छोटेलाल मरांडी, नवल किशोर यादव, नारद तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.






No comments