पीडीडीयू गया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक ब्यक्ति की मौत,नहीं हुई पहचान ..
कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावती(मुबारक अली):शनिवार को दुर्गावती थाना क्षेत्र में खजुरा गांव के समीप पीडीडीयू गया रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई । घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सुचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देख लोग सन्न रह गए और खजुरा गांव में सुचना पहुंचते ही लोगों की भीङ मौके पर जुट गई.और इसकी सूचना दुर्गावती पुलिस को दी गई. सूचना पाकर दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का शिनाख्त करने में जुट गई. थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि किसी ट्रेन के चपेट में आने से खजुरा के पास एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है . शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है. शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेजा जा रहा है.



Post a Comment