पूर्व विधायक डॉ प्रमोद सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित कर दी गई श्रद्धांजलि
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ(मुबारक अली):भभुआ विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद सिंह के निधन पर शुक्रवार को शहर के कन्नीराम धर्मशाला में सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें में कई लोग शामिल हुए।शोक सभा में पहले दो मिनट मौन रखकर लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया गया। इसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए काम, उनके विचार, सरल व मृदुभाषी पर चर्चा की। बता दें कि भभुआ के पूर्व विधायक प्रमोद सिंह का मंगलवार रात निधन हो गया था। दिवंगत प्रमोद सिंह भभुआ विधानसभा से तीन बार विधायक और जदयू के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं वे दो बार राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर और एक बार लोकजनशक्ति पार्टी के टिकट पर विधायक बने थे।उनके निधन पर शुक्रवार को भभुआ शहर के कन्नीराम धर्मशाला में सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व विधायक प्रमोद सिंह को श्रद्धांजलि दी।



Post a Comment