वीडियो:कैमूर में अजय आलोक का हमला : राहुल गांधी को कहा ‘उधार का गांधी’, प्रशांत किशोर को बताया ‘चुनावी मशरूम’
कैमूर टॉप न्यूज,भभुआ: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक कैमूर पहुंचे। भभुआ स्थित मां मुंडेश्वरी होटल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्होंने वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामप्रवेश चौबे, जिला उपाध्यक्ष विनोद पांडेय, नगर अध्यक्ष अजय सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता देवी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रपुरुष बताया।
श्रद्धांजलि के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में अजय आलोक ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर तीखे प्रहार किए। राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी खुद को गांधी बताते हैं, लेकिन वे गांधी नहीं, गांडी हैं। हमें उधार का गांधी नहीं चाहिए। पूरा देश जानता है कि महात्मा गांधी कौन थे, जिन्होंने बिहार के चंपारण से आंदोलन शुरू किया और देश को आज़ादी दिलाई। आज भी बिहार और भारत उन्हीं की विचारधारा पर चल रहा है, जबकि राहुल गांधी उस विचारधारा से भटककर जनता को गुमराह कर रहे हैं।”
#प्रशांत किशोर पर बोले हमला वाला का फुल वीडियो:
उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी जनता से दूरी क्यों बनाए हुए हैं। “कल राहुल गांधी सासाराम आ रहे हैं और सीधे हेलीकॉप्टर से लैंड करेंगे। वे कैमूर के रास्ते क्यों नहीं आते ताकि यहां की जनता से मिलें। जो नेता जनता के बीच आने से डरता है, वह देशहित की बात कैसे कर सकता है।”
अजय आलोक ने आगे आरोप लगाया कि राहुल गांधी की यात्रा में शामिल कई नेता बेल पर हैं। उन्होंने कहा कि “जनता पूछ रही है कि मंगरू की जमीन कब लौटेगी। रेलवे नौकरी दिलाने के नाम पर उनकी जमीन लिखवा ली गई थी। बिहार में ऐसे दो सौ से अधिक मंगरू हैं जिनकी जमीनें छीनी गईं। गरीबों की राजनीति करने वाले खुद हेलीकॉप्टर से उतरते हैं और सामंती रवैया अपनाते हैं।”
#राहुल गांधी पर कटाक्ष किए अजय आलोक देखिए फूल वीडियो:-
वहीं जन सुराज के प्रशांत किशोर पर भी उन्होंने कटाक्ष किया। अजय आलोक ने कहा कि “प्रशांत किशोर कौन हैं, हम उन्हें नहीं जानते। वे चुनावी मशरूम हैं, जो हर चुनाव आते ही खेतों में उग आते हैं। पिछले साल नूडल भी आया था, इस बार उसका कोई नामोनिशान नहीं है। ऐसे लोग केवल चुनाव के मौसम में बयानबाजी कर राजनीति में जगह बनाने की कोशिश करते हैं।”
- भभुआ से संवाददाता विशाल की रिपोर्ट



Post a Comment