Header Ads

रामगढ़ विधानसभा: 2 लाख 72 हजार 405 मतदाता चुनेंगे अपना विधायक..




कैमूर टॉप न्यूज़, दुर्गावती(कैमूर):कैमूर जिले के अंतर्गत चार विधानसभाए आती है. इसमें रामगढ़,मोहनिया भभुआ,चैनपुर शामिल है.ऐसे बक्सर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत कैमूर जिले की रामगढ़ विधान सभा की चर्चित सीट पूर्व से ही सुर्खियों मे सुमार है.रामगढ़  विधानसभा के 2 लाख 72 हजार 405 मतदाता अपना विधायक 28 अक्टूबर को चुनेंगे. जहां विकास व क्षेत्र में रोजगार को लेकर लोग मतदान करेंगे.क्षेत्र में कितना विकास हुआ तथा कितनी विकास की आवश्यकता है इन सभी बातों को रखकर मतदाता रामगढ़ का विधायक चुनेंगे.रामगढ़ विधानसभा के लिए मतदान 28 अक्टूबर को होगा वहीं मतगणना 10 नवंबर को होगी.तब पता चलेगा कि रामगढ़ का विधायक कौन होगा.निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 203 रामगढ़ विधानसभा में 142803 पुरूष मतदाता, 129599 महिला मतदाता, तथा अन्य तीन मतदाता है.जबकि 204 मोहनियां आरक्षित विधानसभा में 138091 पुरूष मतदाता, 124774 महिला मतदाता व तीन अन्य मतदाता है.205 भभुआ विधानसभा में 139328 पुरूष मतदाता, 127066 महिला मतदाता व सात अन्य मतदाता है। वहीं 206 चैनपुर विधानसभा में 161516 पुरूष मतदाता, 146273 महिला मतदाता व छह अन्य मतदाता है.ऐसे में रामगढ़ में कुल 272405, मोहनियां विधानसभा में 262868, भभुआ में 266401 जबकि चैनपुर में 307795 मतदाता है.वैसे भी हमेशा से रामगढ़ विधान सभा हाट सीट  के रूप  में जानी जाती रही है.देखा जाए तो रामगढ़ विधान सभा सीट पर जगदानंद सिंह छह बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.जगदानंद सिंह पहली बार वर्ष 1985 में लोकदल के टिकट पर  चुनाव जीतकर विधान सभा पहुंचे थे.इसके बाद वह रामगढ़ पर लगातार छह बार जीट दर्ज की.लेकिन वर्ष 2009 में वे बक्सर संसदीय क्षेत्र से राजद के टिकट पर चुनावी मैदान मे उतरे . और वे चुनाव जीतकर  लोकसभा में पहुंचे और उसके बाद रामगढ़ विधानसभा की सीट खाली हो गई .सांसद बनने के पूर्व वे  कई बार बिहार सरकार में मंत्री रहे. वर्तमान मे वे राजद के प्रदेश अध्यक्ष हैं.रामगढ़ की सीट खाली हो जाने के बाद  2009 के उपचुनाव में अंबिका यादव राजद के टिकट पर विधानसभा पहुंचे और 2010 के चुनाव में भी अंबिका यादव ने चुनाव में परचम लहराया. लेकिन 2015 के चुनाव में रामगढ़ सीट पर भाजपा से अशोक सिंह ने जीत हासिल कर ली.
रामगढ़ विधानसभा से किस पार्टी से कौन जीता-
वर्ष    कौन        विजेता पार्टी
1952 दशरथ तिवारी सोशलिस्ट पार्टी
1957 विश्वनाथ राय  कांग्रेस
1962 विश्वनाथ राय  कांग्रेस
1967 सच्चिदानंद सिंह संसोपा
1969 विश्वनाथ राय  कांग्रेस
1972 सच्चिदानंद सिंह  संसोपा
1977 सच्चिदानंद सिंह जनता पार्टी
1980 प्रभावती सिंह   कांग्रेस
1985 जगदानंद सिंह  लोक दल
1990 जगदानंद सिंह  जनता दल
1995 जगदानंद सिंह  राजद
2000 जगदानंद सिंह  राजद
2005 फरवरी जगदानंद सिंह राजद
2005 अक्टूबर) जगदानंद सिंह राजद
2009 उपचुनाव अंबिका यादव राजद
2010 अंबिका यादव   राजद
2015 अशोक सिंह   भाजपा-


रिपोर्ट:- मुबारक अली


No comments